कल का मौसम 30 अप्रैल: 12 घंटे के अंदर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा……..
दिल्ली: देश में प्रचंड गर्मी के कहर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल भरा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में यूपी, बिहार, पंजाब समेत 15 राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। किसानों के लिए खास अलर्ट जारी किया है।
कल का मौसम 29 अप्रैल 2026: देश में भीषण गर्मी के रौद्र रूप के बीच अब मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की संभावना है। लोगों से पूरी तर सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में जाने वाले यात्रियों के लिए भी खास चेतावनी है। घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।
पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की आशंका है। इस बीच निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा निचले क्षोभमंडल स्तर में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। तो चलिए आपलोगों को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल बताते हैं। साथ ही हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे…
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है। बिना किसी वजह के खुले में जाने से परहेज करें। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (30 अप्रैल- भीषण गर्मी पड़ेगी): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 29 अप्रैल को भीषण गर्मी और खतरनाक लू से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश ( 30 अप्रैल से 2 मई- बारिश-तूफान की चेतावनी): मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बलरामपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार ( 30 अप्रैल- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण, गया, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (30 अप्रैल- बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में कल यानी 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (30 अप्रैल- बारिश- आंधी): कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, बटाला, मोहाली में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (30 अप्रैल बारिश-आंधी का अलर्ट): अजमेर, जोधपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, चुरू, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, सीकर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, 29 अप्रैल को जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर ( तेज बारिश -आंधी का अलर्ट): श्रीनगर, उधमपुर, राजौरी, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, पुलवामा, किश्तनार, मुजफ्फराबाद, उधमपुर, बारामूला, पुंछ, कुपवाड़ा में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश ( 29 अप्रैल- 3 मई तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): पन्ना, सिंगरौली, रीवा, सीधी, भोपाल, इंदौर और सागर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, भोपाल में कल यानी 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


