कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक से तबीयत बिगड़ गई….

दिल्ली: कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रविवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है, कि कुछ दिन पहले ही सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कर यह जानकारी दी थी।