आज 5 सितंबर 2026 दिन शनिवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………

मेष राशि
मेष राशि वाले पराक्रमी बने रहेंगे और उन्हें व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी रहेगी तथा संतानवान बनने का मौका मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और यह एक शुभ समय कहा जाएगा। यदि आप कोई भी प्रयास करते हैं तो वह व्यवसायिक रूप से रंग लाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले ओजस्वी और तेजस्वी बने हुए हैं। धन का आगमन बढ़ रहा है तथा कुटुंबों में वृद्धि हो रही है। आप जीवन में आनंदित हो रहे हैं, सुस्वादु भोजन का लुत्फ उठा रहे हैं और अपनों के साथ दिनचर्या व्यतीत करते हुए कौटुंबिक सुख का मजा ले रहे हैं। बस अभी निवेश मत करिएगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है तथा व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

 

 

 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दोपहर के बाद समय में सुधार हो जाएगा। बहुत अच्छे योग/लक्ष्मी योग का निर्माण आपके लग्न में होगा। आप धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे और जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है लेकिन उसमें भी सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अत्यंत शुभ है और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

सिंह राशि:
अचानक यात्रा का योग बनेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, आय की स्थिति बड़ी अच्छी है। धन लाभ के संकेत दिख रहे हैं और अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, आय के नए मार्ग भी बन सकते हैं। आय की स्थिति के लिए अत्यंत शुभकारी, निवेश करने के लिए बड़ा उपयुक्त समय, पीली वस्तु पास रखें।

 

 

 

कन्या राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी, राजनीतिक लाभ होगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

तुला राशि:
जोखिम से उबर रहे हैं, अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापारिक स्थिति बड़ी ही अच्छी है आपकी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि:
थोड़ा परिस्थितियां प्रतिकूल दिखने लगी हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी, व्यापार भी बहुत अच्छा, वाहन धीरे चलाएं, जोखिम ना लें। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आय की स्थिति सुदृढ़ चल रही थी, लेकिन इन दिनों थोड़ा खर्च की अधिकता हो जाएगी। प्रेम में प्रॉपर दूरी जैसा महसूस करेंगे, वहीं व्यापारिक स्थिति आपकी लगभग ठीक रहेगी। कुल मिलाकर थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय है, लेकिन शुभता बिल्कुल बरकरार रहेगी क्योंकि लग्न का गुरु आपके लिए अत्यंत शुभ कार्य योग का निर्माण कर रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

धनु राशि:
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा और नव प्रेम का आगमन होने का भी संकेत दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

मकर राशि:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शत्रु नतमस्तक रहेंगे और आपकी बड़ी अच्छी स्थिति रहेगी। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा छोटी-मोटी परेशानी में रहेगा। प्रेम, संतान अत्यंत शुभकारी, व्यापार बहुत अच्छा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

कुंभ राशि:
विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय, लिखने-पढ़ने के लिए। जो लोग किसी भी तरीके से मैकेनिकल की पढ़ाई करते हैं, जो लोग सेना में ट्रेनिंग कर रहे हैं, इन लोगों के लिए बड़ा ही अच्छा समय रहेगा यह। जो लोग मिलिट्री साइंस वगैरह पढ़ते हैं, उन लोगों के लिए बड़ा अच्छा समय, जो लोग वीर रस के कवि हैं, उन लोगों के लिए बड़ा अच्छा समय। प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत है, बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

मीन राशि:
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव संभव है। थोड़ा कलहकारी सृष्टि का भी सृजन रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत ही अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान जरूर रखिएगा। नीली वस्तु का दान, नीला वस्त्र इत्यादि का दान करना शुभ होगा।