आज 5 मई 2026 दिन मंगलवार , क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष राशि
आप अपनी आदतों के कारण अपनों से दूरिया बना लेंगे. समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. आज नए संपर्क स्थापित होंगे।

 

 

 

वृषभ राशि
आपके पारिवारिक लोगों से आज संबंध मधुर होंगे. कार्यस्थल पर आप किसी से आकर्षित होंगे. आज आपका भाग्योदय संभव है. जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित ही सफल होंगे।

 

 

 

मिथुन राशि
नए व्यापार की शुरुआत आपके अनुकूल होगी. आज आपको कान संबंधित पीड़ा हो सकती है. अनावश्यक विवादों में न बोलें अन्यथा नुकसान हो सकता है. आपकी नौकरी में बदलाव के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

 

 

 

कर्क राशि
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है. जिन लोगों की आप ने मदद की थी, आप उन्हीं का विरोध करेंगे. आज आपको रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख-सुविधा पर आपका खर्च संभव है हालांकि मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज के दिन आपके वैचारिक मतभेद दूर होंगे. किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा. कारोबार में नए सोदे लाभप्रद रहेंगे. रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है. आज मांगलिक खर्च संभव है।

 

 

 

कन्या राशि
आज बीती बातों को भुला कर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें. आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है. राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

 

 

 

तुला राशि
आपके सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं. उधार दिया पैसा आने में संदेह है. मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे. आज की यात्रा सुखद होगी।

 

 

 

वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे. कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे. कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा. बहनों से झगडा हो सकता है. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

 

 

 

धनु राशि
आज धार्मिक माहौल में आपका समय व्यतीत होगा. आपके धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. आपको माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी. दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

 

 

 

मकर राशि
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा. आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

 

 

 

कुंभ राशि
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें. पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे. आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे. नए संपर्क आपको ख्याती दिलवा सकते है. कारोबार में विस्तार के योग हैं।

 

 

मीन राशि
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें. पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें. किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें. अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।