आज 10 मई 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष राशि: आपके लिए यह शुभ समय है, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी समय शुभ है। आय में थोड़े उतार-चढ़ाव की संभावना है, इसलिए ध्यान रखें। यह समय कुछ हद तक परेशान करने वाला हो सकता है, ऐसे में लाल वस्तु पास रखना आपके लिए फलदायी होगा।

 

 

 

 

वृषभ राशि: आपका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है, लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है। संतान को लेकर मन में कुछ चिंता या बेचैनी हो सकती है। कुल मिलाकर यह भाग्योदय का समय है और आपकी व्यावसायिक स्थिति व प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी दिख रही है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि: यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं, तो उसे शाम के बाद ही करें। तब तक थोड़ा बचाव पक्ष अपनाकर चलें। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए मंगलकारी होगा।

 

 

 

 

कर्क राशि: महत्वपूर्ण कार्यों को सायंकाल से पहले निपटा लें। इसके बाद थोड़ा खराब समय शुरू होगा एक-दो दिन के लिए। प्रेम संतान की स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

 

 

सिंह राशि: स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान का साथ होगा, व्यापार अच्छा, नौकरी-चाकरी अच्छी और जीवनसाथी के साथ सानिध्य एक अच्छी स्थिति बनेगी आपकी। काली वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

 

 

 

कन्या राशि: क्रोध पर काबू रखें, थोड़ा स्वास्थ्य ऊपर-नीचे होगा, प्रेम संतान की स्थिति में सुधार होगा, व्यापार आपका अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

तुला राशि: मानसिक परेशानी बनी रहेगी, प्रेम में तू-तू मैं-मैं, बच्चों को लेकर मन खराब रहेगा, महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। नुकसान संभव है, व्यापार आपका अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि: गृह कलह के बड़े संकेत हैं, बहुत सावधानी पूर्वक निकालिएगा। बाकी स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

 

 

 

 

धनु राशि: व्यवसायिक उठापटक का समय है। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

मकर राशि: धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिएगा और ज़ुबान पर काबू रखिये। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि: घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। थोड़ा सा मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता जैसी लगेगी लेकिन छोटी बात होगी, कोई बड़ी बात नहीं। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

मीन राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित है, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।