आज 22 जून 2026 दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………

मेष राशि- स्वास्थ्य पे आपको ध्यान देना पड़ेगा। थोड़ा सा, क्योंकि लग्नेश द्वितीय भाव में चले गए हैं और चन्द्रमा षष्ठ भाव में है। तो छोटी-मोटी परेशानियां सर उठाएंगी। प्रेम संतान की स्थिति अभी भी अच्छी है। प्रेम पराक्रमी बना रहा है इस समय आपको और ज्ञान की तरफ लेके जा रहा है। चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो या ज्ञानार्जन के साथ ही नया पार्टनर आपको मिल जाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है, आराम से करें कोई प्रॉब्लम नहीं है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

वृषभ राशि– शारीरिक और मानसिक तापमान बढ़ा रहेगा। भावुक बने रहेंगे, ध्यान दीजिए। प्रेम संतान के लिए भी मध्यम समय है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे हैं, निवेश आप कर सकते हैं। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

मिथुन राशि– स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है, कोई भी प्रॉब्लम नहीं है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे चल रहे हैं, लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, इस बात पे ध्यान रखिए। और निवेश आपको भूमि, भवन, वाहन में करना चाहिए।

 

 

 

 

कर्क राशि– व्यावसायिक बुद्धि बढ़-चढ़ के इन दिनों रहेगी। पराक्रमी बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर कहा जाएगा। प्रेम में निखार आ रहा है। संतान की स्थिति सुदृढ़ हो रही है। एक बहुत ही अच्छी स्थिति चारों तरफ से दिखाई पड़ रही है आपकी। निवेश करिए, लाभ होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

सिंह राशि– सिंह राशि का थोड़ा मध्यम समय इन दिनों चल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन थोड़ा उठापटक बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी मध्यम है जिसके कारण थोड़ा बहुत एंजॉयिंग नहीं फील कर रहे हैं आप। व्यापार अच्छा है, सब कुछ अच्छा हो रहा है, लेकिन एक थोड़ी सी शुभता में कमी रह जा रही है। इस समय धन बढ़ेगा, लेकिन निवेश करना उचित नहीं होगा। जो धन आ रहा है, उसको अभी संचित करिए, बाद में लगाइएगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

कन्या राशि– सितारों की तरह चमक रहे हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। निवेश करें, आनंददायक जीवन गुजारें, अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

तुला राशि– घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा, फिर भी निवेश करना आपके लिए उचित है। निवेश करिए, आगे बढ़ेंगे आप। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि– आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की भी स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

धनु राशि- धनु राशि वालों को व्यवसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम चल रहा है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो गई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे हैं। निवेश के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के लिए अच्छा है। ये सारी चीज़ें अच्छी हैं। गणेश जी को प्रणाम करना अच्छा होगा।

 

 

 

 

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान ऑलरेडी बहुत अच्छा चल रहा है। व्यापार भी अच्छा है और निवेश करिए, अच्छा होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों के लिए जो जोखिम भरा समय है। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। हरी वस्तु पास रखें।

 

 

 

 

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में भी थोड़ा सुधार है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। निवेश थोड़ा रुक जाइए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।