आज 19 जून 2026 दिन शुक्रवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………
मेष राशि
फिजिकली तो आप ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन मेंटली परेशान होने का समय है। थोड़ा सा इरिटेशन, आवेग में आएंगे, बुद्धि कम काम करेगी तो महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है इसलिए बहुत संभाल के लेकर चलिए। बच्चों के सेहत पर ध्यान दीजिए। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है, फिर भी उसमें भी अभी निर्णय रोक दीजिएगा। और निवेश कर सकते हैं, निवेश की कोई प्रॉब्लम नहीं है किसी से राय लेकर के। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
गृह कलह के संकेत हैं और सीने में विकार संभव है, पल्पिटेशन इत्यादि बढ़ सकता है। फिर भी बचाव पक्ष ठीक है तो बहुत बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, नवप्रेम में जा सकते हैं। बस कलह से थोड़ा बचना है, निवेश आप कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर के अच्छी स्थिति है, स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें और कलह से थोड़ा बचें। हरी वस्तु पास रखना अच्छा होगा।
मिथुन राशि
नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप बहुत अच्छे चल रहे हैं, सरकार से जुड़ रहे हैं और बड़े-बड़े लोगों के साथ इस समय तालमेल बना हुआ है, वाणी से बड़े अच्छे हो गए हैं आप। लेकिन स्वास्थ्य में नाक, कान, गला और व्यवसाय में नई शुरुआत ना करें, निवेश आप कर सकते हैं, छोटे-मोटे निवेश ही अभी करिए, पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वास्थ्य की स्थिति दोपहर के बाद थोड़ी मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है, कोई भी प्रॉब्लम की बात नहीं है। भाग्य साथ दे रहा है, रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। निवेश अभी मत करिएगा, धन हानि के संकेत दिख रहे हैं। और नए प्रेम में आप जा सकते हैं लेकिन ज़ुबान पर थोड़ा काबू रखिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी हुई है। शारीरिक और मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप शुभ समय में चल रहे हैं, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है, इसलिए बहुत परेशान मत होइए। निवेश थोड़ा सोच-समझ कर के करिएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि
खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति, सर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा है। और नए प्रेम के लिए, पुराने प्रेम के लिए, जीवनसाथी के लिए हर तरीके से अत्यंत शुभकारी समय। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे लेकिन अवरोध के साथ। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा, प्रेम संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे हैं, यात्रा कष्टप्रद है लेकिन लाभप्रद है। और नया अभी प्रेम रोक के रखिए, पुराने प्रेम को कोशिश करिए सुचारु रूप से लेकर चलने के लिए। कोई खराबी नहीं है, इसलिए आप उसपर अभी प्रेजेंट में मत जाएं, पास्ट को ध्यान रखेंगे तो वही प्रेम अच्छा लगने लगेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य ठीक है, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। आय के जो नए-नए मार्ग हैं, वो प्रशस्त हो रहे हैं। सीने में विकार थोड़ा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार रुकावट के साथ आगे बढ़ेगा। निवेश आप कर सकते हैं, कोई प्रॉब्लम नहीं है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि
अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है, यात्रा भी रोक के रखें। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, कोई प्रॉब्लम नहीं है, नए प्रेम में भी जा सकते हैं आप। व्यापार आपका बहुत अच्छा दिख रहा है और निवेश आप कर सकते हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, लेकिन किसी भी टॉपिक पे रिस्क अभी मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, नए प्रेम में भी जा सकते हैं। संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है, लेकिन क्रोध पर काबू रखना पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। और थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं आप, लेकिन उस पर काबू रखिए, कोई बड़ी परेशानी नहीं है। निवेश के लिए थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा, सोच-समझ कर के करिएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेगी, इसलिए बहुत बच के पार करिएगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। प्रेम में झगड़ा-लड़ाई या नए प्रेम में भी थोड़ा सा टूटन की स्थिति वाली बात, तो बहुत सोच-समझ कर के आगे बढ़िएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, निवेश आप कर सकते हैं। तो मिला-जुला सा स्थिति दिख रहा है, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।


