आज 13 जून दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…..

मेष
आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहस बाजी में ना पड़े। अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी ना पालें। आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

 

 

 

 

वृष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

 

 

 

 

मिथुन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। उन्हें ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

 

 

 

कर्क
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

 

 

 

 

सिंह
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्तें में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से सफल रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे।

 

 

 

कन्या
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनाएंगे। वाहन चलाते समय आप सावधानी जरूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। आप किसी काम में थोड़ा अधिक व्यस्त रहेंगे।

 

 

 

 

तुला
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

 

 

 

धनु
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। किसी से वाद-विवाद करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है।

 

 

 

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। लवमेट्स घुमने का प्लान बनाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अचानक धन-लाभ कराने वाला होगा।

 

 

 

 

कुंभ
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। अपने व्यापार को बढ़ने के लिए नए प्लान बनाने की जरूरत है। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट्स आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

 

 

 

मीन
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में मीठी नोक–झोक बनी रहेगी, इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।