आज 10 जून दिन शुक्रवार, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…..

मेष: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने कुछ घर की जिम्मेदारियों को भी समझना होगा और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा,तभी आप उनसे अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने किसी से उधार लिया,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी जोखिम भरे कार्य में हाथ डालने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा।

 

 

 

 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप अपने हुनर और साझेदारी से किए गए कार्यों में बखूबी धन कमाएंगे व लोगों का प्यार भी लूटेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी सामाजिक योजना में धन का निवेश करने की सोचा है,तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को चलाया है,तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।

 

 

 

 

 

मिथुन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उनके मन में कोई डर भी नहीं रहेगा। यदि कोई रुपये पैसे से संबंधित समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी,तो आपको उसका समाधान भी अवश्य मिलेगा। मन में यदि कोई बात आए तो उसे परिवार के सदस्यों के सामने अवश्य रखें,तभी आपको उसका हल मिल पाएगा। संतान को आप कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का मन बना रहे हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होंगी। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

 

 

 

 

 

कर्क: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि आपका यदि कोई मुकदमा कानून में चल रहा है,तो उसमें आज आपको विजय प्राप्त होगी। नौकरी में आपको आपका जूनियर आपसे धोखा कर सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया,तो आपको उसे चुका पाना मुश्किल होगा। आपको अपनी किसी डील को भविष्य को देखते फाइनल करना होगा, नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपका अपने किसी प्रिय मित्र से भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

 

 

 

 

सिंह: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको किसी भी बात को अपने दिल पर लगाने से बचना होगा,नहीं तो आप लोगों से नाराज ही रहेंगे। कामकाज में आपको अपने किसी प्रिय की मदद से मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आप व्यवसाय में अपनी कुछ नई योजनाओं को भी लंच करेंगे। काम के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है।

 

 

 

 

कन्या: आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,जिनको लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपके हाथ कोई प्रॉपर्टी लग सकती है। ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बनने की पूरी उम्मीद है,लेकिन यदि परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है,तो आपको उसे समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। आप घर के जरूरी कामों में भी हाथ बढाएंगे,लेकिन बढ़ते खर्चों को लेकर आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन आपको कोई धन संबंधित समस्या हो सकती है।

 

 

 

 

तुला: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है जिसके कारण आपको उनकी कोई गलत बात भी माननी पड़ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में किसी अन्य व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ सरकारी नियमों के कारण परेशानी होगी,जो लोग अभी सिंगल हैं, उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। राजनीति की दिशा मे कार्यरत लोगो को कोई नया पद मिल सकता है।

 

 

 

 

वृश्चिक: आपको किसी माध्यम से धन प्राप्त होता दिख रहा है,जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। माता पिता को आज देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए आपको अपने माता-पिता व भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

 

 

 

 

धनु: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है,लेकिन आपको अपने अधूरे पड़े कामों की भी सुध बुध लेनी होगी,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आपको चारों ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे,जिसके कारण आपके मन मे संतोष बना रहेगा। यदि किसी प्रॉपर्टी की सौदेबाजी करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। मानसिक समस्याएं यदि आपको परेशान कर रही थी,तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा।

 

 

 

 

 

मकर: आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। युवाओं को आज करियर से जुड़ी कुछ नई जानकारियां प्राप्त होगी और कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने व्यस्त समय से भी समय निकाल कर उनके साथ समय व्यतीत करेंगे,जिससे कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। आपको व्यर्थ की समस्याओं पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

 

 

 

 

कुंभ: आज का दिन आपके लिए सामान्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी किसी खास मामले में जीत हो सकती है,जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। आपको किसी से नाराज भी हो तो भी कड़वे वचन नहीं बोलने हैं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। नौकरी में आपके कामों द्वारा आपको सराहना मिलेगी व अधिकारियों की ओर से प्रमोशन भी मिल सकता है। आपको अपनी आमदनी को बढ़ाने के और अच्छे मौके प्राप्त होंगे,जिनसे आप उत्तम लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।

 

 

 

 

मीन: आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आपको परिवार में भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा,लेकिन मित्रों के साथ कुछ अनबन रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक सामानों की खरीदारी भी करने जा सकते हैं,लेकिन आपको किसी पर भी भरोसा आंख मूंदकर करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी,लेकिन संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत काम में पड़ सकते है।