आज 24 अक्टूबर दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल….

मेष राशि: आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। एग्रोकेमिकल बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। आप जीवन को नई दिशा देने के बारे सोच सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखायेंगी। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं जिससे समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आप अपने बिजनेस के फायदे के लिए मीटिंग अटेंड करेंगे। अपने माता-पिता की देखभाल करें और उनके साथ भी समय बिताएं।

 

 

 

 

वृष राशि: आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। समाज मे आपके काम को लेकर सम्मानित किया जायेगा। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। सिंचाई अधिकारी लोग पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आप प्रसन्नचित रहेंगे। किसी अनजान की हेल्प करके आप कुछ बेहतर महसूस करेंग।

 

 

 

 

मिथुन राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद करेंगे, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नयी जोइनिंग किए लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। महिलाएं घरेलू काम में व्यस्त रहेंगी। परिवारवालों से हर संभव मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। डायबिटीज की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा, इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए। महिलाएं आज किसी रिश्तेदार के घर जा सकती है।

 

 

 

कर्क राशि: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी निर्णय में परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर मिलेगा। आप घर मे मंगल कार्यक्रम करने का विचार करेंगे जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आपके घर के बड़े बुजुर्गों का दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवार वाले उन्हें किसी धार्मिक यात्रा पर ले जायेंगे।

 

 

 

 

सिंह राशि: आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्राइवेट कर्मचारियों के वेतन में इन्क्रीमेंट होगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक होंगे। नवजवानों के जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। गौ सेवा करने के लिए आप आज गौशाला जायेंगे, कुछ नये लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

 

 

 

कन्या राशि: आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आयेगा। कार्यक्षेत्र में आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस बनायेगा। मॉडलिंग क्षेत्र के लोग शो करने के लिए जा सकते हैं। आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगें जिसका बेनीफिट जरूर मिलेगा। कठिन परिस्थितियों में आज कोई न कोई मदद करने के लिए जरूर तैयार रहेगा। किसी मंदिर में आज आप दान करेंगे जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी।

 

 

 

तुला राशि: आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। आप अपने परिवार के साथ नए कपड़े लेने जा सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप अपने काम और जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। नए कार्यों की शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते जायेंगे। किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा जिससे आपको अच्छा पद मिलेगा। समाज सेवा करने का अवसर आपको मिलेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे। आपके घर पर अचानक से आपके प्रिय रिश्तेदार आ सकते हैं। बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करने की जरूरत है। स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा हो सकता है। आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। महिलाएं आज किसी धार्मिक सत्संग में जायेंगी। आपकी सारी टेंशन दूर होगी और सारे काम पूरे होंगे।

 

 

 

धनु राशि: आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, पुरानी यादें आज ताज़ा हो जाएगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, उनकी सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। नया घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनायेंगे। आपके वाणी मे मधुरता रहेगी। किसी असहाय की हेल्प करेंगे जिससे उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

 

 

 

मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। आप अपने बच्चों के साथ उनके स्कूल जायेंगे। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें ,किसी को कहने का मौका न दें। बाहर घूमने जा सकते हैं जिससे आपका मन तरोताजा होगा। आंखों की समस्या के लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखायेंगे, जिससे आपको कुछ राहत रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आप ज्यादा सफल होंगे।

 

 

 

कुंभ राशि: आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। किसी करीबी मित्र की मदद करेंगे। आपका विदेश मे रहने वाला मित्र आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज पेंडिंग कामों को भी पूरा करेंगे। घर में बड़े बुजुर्गों का प्यार आपको मिलेगा। अपने काम के प्रति वफादार रहेंगे। आपके परिवार वाले आपको सर प्राइज पार्टी देंगे, आपकी खुशिया बढ़ेग। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

 

 

 

मीन राशि: आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। लव मेट्स आज डेट पर जायेंगे जिससे उनके बीच का प्रेम और अधिक मजबूती पकड़ सके। कंस्ट्रक्शन फील्ड से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। आपको बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। मार्केटिंग का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छा उपहार देगा जिससे आपका प्यार बढ़ेगा।