उत्तराखंड में 15 फरवरी तक ऐसा रहेगा प्रदेश भर का मौसम ये आया अपडेट….

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। पर्वतीय जनपदों की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश और बर्फबारी के अलावा पहाड़ से मैदान तक धूप खिलने के चलते गर्मी का एहसास शुरु हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 15 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश की संभावना नहीं है। वहीं मैदानी इलाकों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 12 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही 12 से 14 फरवरी तक मैदानी इलाकों में हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ भागों में घना कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है