उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 51 करोड़ रुपए की धनराशि को दी मंजूरी, कई जिलों में हैलीपैड समेत तमाम विकास योजनाओं को लगेंगे पंख……….
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कई जिलों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण और न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिए 51 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है. सीएम धामी का कहना है कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी। पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं ज्यादा प्रभावी होंगी और प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी,
सीएम धामी ने बागेश्वर जिले के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) हेलीपैड निर्माण के लिए 8.91 करोड रुपए, उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के ग्राम सुनकुंडी (जखोल) में हेलीपैड निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपए और विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के तहत डौन परेवा में हेलीपैड निर्माण कार्य किए जाने के तहत 2 किमी पहुंच मार्ग को लेकर धनराशि को मंजूरी दी गई है. हेलीपैड साइट डेवलपमेंट के लिए पहले चरण में 8.30 लाख रुपए के साथ ही सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट (देहरादून) पीटीबी में विद्युतीकरण एवं सिविल कार्यों के लिए बची 50 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने की मंजूरी दे दी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
इसके अलावा राज्य योजना के तहत चंपावत जिले के विधानसभा चंपावत मंच तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किए जाने के लिए 2.64 करोड़ रुपए, अल्मोड़ा जिले के विकासखंड हवालबाग में लोधिया से चौगू (4.5 से 9.5 तक 5 किमी) मोटर मार्ग का पुर्ननिर्माण एवं सुधारीकरण के लिए 3.84 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा देहरादून जिले के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के न्यू कैंट मोटर मार्ग पर सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक मार्ग को दो लेन से 10.50 मी. चौड़ाई में परिवर्तित किये जाने के लिए 16.87 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी गई है. वहीं, पौड़ी में एसडीआरएफ पोस्ट नैनीडांडा ग्राम उठिडागांव के निर्माण कार्य के लिए पहले किश्त के रूप में 1.62 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
जिला कारागार टिहरी के लिए बजट की स्वीकृति: वहीं, जिला कारागार टिहरी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल (वीसी क्यूबिकल्स एवं आवश्यक उपकरण समेत) निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपए की स्वीकृति की गई है। जिसके पहले किश्त के रूप में 85.72 लाख रुपए के साथ ही पुलिस मुख्यालय के मशीन उपकरण, संयंत्र एवं साज-सज्जा के लिए 25.00 करोड़ रुपए के सापेक्ष 15.00 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।


