आग आप सूजी और रवा का उपमा खा-खाकर भर गया है मन, तो ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी ज्वार उपमा……..

देहरादून: ज्वार उपमा एक हेल्दी और पौष्टिक डिश है, जिसे साबुत अनाज और सब्जियों के साथ बनाया जाता है. आज हम आपको ज्वार उपमा की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद कम समय में आसानी से बना सकते हैं।

अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ज्वार उपमा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। ज्वार और सब्जियों से बना यह उपमा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे नाश्ते में खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, डाइजेशन बेहतर होता है और ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती है

आज हम आपको सुबह की जल्दबाजी में हेल्दी और टेस्टी ज्वार उपमा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं।

नोट कर सामग्री-
1 कप ज्वार
1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1/4 कप उबले हुए हरे मटर
2 हरी मिर्च (बीच से चीरी हुई या कटी हुई)
चुटकी भर हींग
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
धनिया पत्ती (सजाने के लिए)
6 करी पत्ते
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
नमक स्वाद अनुसार
2 बड़े चम्मच तेल

ज्वार उपमा बनाते कैसे हैं-
ज्वार को धोकर रात भर या लगभग 8 घंटे के लिए भिगो दें.
बाद में, पानी निकाल दें और इसे प्रेशर कुकर में 2-3 कप पानी और नमक के साथ पकाएं।

3 सीटी आने के बाद, गैस कम कर दें और प्रेशर को अपने आप निकलने दें।

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने डालें। जब दाने चटकने लगें तो उसमें उड़द दाल, कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ते, हींग और अदरक डालें। हल्का सा भूनें।

कटी हुई प्याज डालें और तब तक भूनते रहें जब तक वह एकदम पतला न हो जाए।

हरी मटर और अपनी पसंद की अन्य सब्जियां जैसे गाजर और शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) डालें। स्वादानुसार नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें।
बाद में, पके हुए ज्वार को डालकर लगभग 3 मिनट तक भूनें।
ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ें, धनिया पत्ती से सजाएं और गरमागरम परोसें।