उत्तराखंड में गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी…….

देहरादून: करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार की ओर से घोषित इस अवकाश से व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और पूजा-अर्चना के लिए समय मिल सकेगा।

करवा चौथ हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन तथा पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोलती हैं।

त्योहार को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। महिलाएं पूजा की सामग्री जुटाने के साथ पारंपरिक परिधान और शृंगार करती हैं। ऐसे में सार्वजनिक अवकाश से महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।