आज 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…….

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे , जिसमें आपको किसी करीबी की सहायता मिलेगी। आज आपकी काम में रुचि बनी रहेगी और रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। आज आप किसी काम को बहुत ही शांत तरीके से करने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिलनी तय है। इस राशि के कारोबारी आज अपने व्यापार में बढ़िया धन लाभ कमायेंगे और आपको बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता हैं।

 

 

 

 

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप किसी भी काम को बहुत ही सावधानीपूर्वक करेंगे तो अच्छा होगा। आज आप अपनी योग्यता और क्षमता से काम को आसानी से कर लेंगे , इससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। आज आप अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। आज आप भविष्य की योजनाओं को लेकर थोड़ा- सा उलझन में रहेंगे लेकिन किसी अनुभवी की सलाह से आपकी उलझन दूर हो जाएगी।

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप भीड़ से अलग हटकर कुछ नया करने का प्रयास करेंगे , जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी रुचि संगीत में रहेगी , आप किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म भी कर सकते हैं। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा , आपके आत्मबल को मजबूती मिलेगी।

 

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यावसायिक पार्टियों के साथ रिश्ते मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और जब तक आपसे सलाह न मांगी जाये तब तक आप चुप रहें , इससे आपका मान-प्रतिष्ठा दोनों ही बने रहेंगे। आज आप मात-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने जा सकते हैं , जहां आपको मानसिक शांति मिलेगी।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप व्यवसाय को विस्तार देने के लिए ऑफिस में मीटिंग कर सकते हैं। आज आपके घर में लंबे समय बाद किसी रिश्तेदार का आगमन होगा , जिससे आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेना और सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। आज आपको राजनीति से जुड़े व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

 

 

 

 

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित भी काम हो सकता है। आज बिजनेस में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं और आज आप सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाने में ध्यान देंगे। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा , जिससे आपका काम आसानी से हो जायेगा। इस राशि के कला और अभिनय में रुचि रखने वाले आज अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लेंगे।

 

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा लेकिन आज खर्च की अधिकता रह सकती है। आज समय का उचित सदुपयोग करेंगे तो आपको लाभ मिलने के योग हैं। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से मुकाम भी हासिल कर लेंगे। आज आपको नयी नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना बन रही है।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप दिन की शुरुआत किसी जरूरतमंद की मदद करके करेंगे , जिससे आपको पूरा दिन सकारात्मक परिणाम मिलते ही रहेंगे। आज आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा किसी को बुरा लग सकता है। आज आप अपने कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करेंगें , जिससे वे मन लगाकर और अधिक मेहनत से काम करेंगें। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में थोड़ा समय बिताएंगे , जिससे आपकी मानसिक थकान दूर होगी।

 

 

 

 

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में एक नया और कीर्तिमान इतिहास रचकर दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं , जिससे आपकी आय और पद दोनों ही लाभदायक रहेंगे। आज दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनाएं रहेंगी और घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। आज भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है, आज किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है।

 

 

 

 

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप ऑफिशियल काम के साथ-साथ अपने निजी कार्यों को भी समय देंगे. जिससे आपको शारीरिक थकान का अहसास हो सकता है। आज राजनीतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आज आपको किसी को दिया धन वापस मिलेगा , जिसका उपयोग आप बिजनेस में करेंगे तो फायदा होगा। इस राशि के लवमेट आज कुछ समय घूमने-फिरने में बितायेंगे और अपने रिश्ते को लेकर पेरेंट्स से बात भी कर सकते हैं।

 

 

 

 

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपनी योजनाओं को प्रभावशील बनाने के लिए कुछ ठोस और जरूरी कदम उठाएंगें। आज अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं , जिसमें उन्हें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं , उससे मिलकर आपको बहुत खुशी होगी।

 

 

 

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। आज आप व्यवसाय में मामूली परिवर्तन करेंगे , जिससे काम की गुणवत्ता अच्छी बनेगी। इस राशी के छात्र आज किसी विषय को बारीकी से समझने के लिए अपने सीनियर की मदद ले सकतें हैं। आज आपको जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति होगी , जिसे पाकर आपको बेहद खुशी होगी।