उत्तराखंड में हरिद्वार के नए एएसपी बने देव व्रत जोशी, प्रदेश में 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला……..
देहरादून: पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए 14 अधिकारियों की नई तैनाती की है। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक तथा तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आइआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती दी गई है।
14 पुलिस अधिकारियों को मिली नई तैनाती
प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है। इसमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग तथा विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।


