उत्तराखंड में विकास को मिली गति, सीएम धामी ने 99 करोड़ के कार्यों को दी मंजूरी……..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसमें राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड के सुचारू संचालन और लंबित देयकों के भुगतान को 75 करोड़ की धनराशि राज्य बजट से स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के रामनगर में आटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रेक के आटोमेशन, कोषागार रुद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत व अनुरक्षण, देहरादून के धौरणखास में पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र में 150 केएलडी के एसटीपी प्लांट निर्माण व साइट विकास तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना संबंधी कार्यों को 16.24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

सीएम ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाईट के लिए दो करोड़ और विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण को 42.52 लाख जारी करने की स्वीकृत की है।

चंपावत में जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली में ओपन जिम को 59.66 लाख, यमकेश्वर तहसील में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित को 51.44 लाख और विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम उच्छैदीनंदा मंदिर से खोलीबन तक पैदल मार्ग को 48.85 लाख रुपये स्वीकृत किए।

विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के डुंगरीफर्त्याल में शिव मंदिर के सुंदरीकरण को 45 लाख, विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू घाटी व शामा क्षेत्र में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना को दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

विधानसभा क्षेत्र चंपावत में पूर्णागिरिधाम व सेलागाड गांव में इटरलाइकिंग टाइल्स कार्य को 19.68 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र भीमताल की ग्रामसभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल व धारी के मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला निर्माण को 52.77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न सडकों एवं ट्रेस पुल को निर्माण को प्रथम किस्त में 1.37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।