आज 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष राशि:
स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। सीने में विकार संभव है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम व संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है, निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलेगी, लेकिन नए व्यापार करने की अभी यह शुभ समय नहीं है। जुबान पर काबू रखिएगा, थोड़ा हार्ड वर्ड (कठोर शब्द) यूज करने से बचिए। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है, निवेश आप कर सकते हैं। शिव जी को प्रणाम करना और उनका जलाभिषेक करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम चलेगी। इन दिनों रक्त संक्रमण हो सकता है, मांसपेशियों की प्रॉब्लम, चोट-चपेट लगना संभव है। धन की स्थिति अच्छी है, लेकिन निवेश की स्थिति अच्छी नहीं है, अभी निवेश मत करिएगा। प्रेम व संतान की स्थिति आपकी अच्छी हो चुकी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। आप में तेज विद्यमान होगा। प्रेम व संतान में थोड़ी दूरी रहेगी, व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और निवेश करने के लिए यह बहुत ही उपयुक्त समय है। उपाय: काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि
एक आकर्षण आप में इन दिनों बना रहेगा, लेकिन मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिएगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा आनंददायक नहीं होगी, लेकिन लाभप्रद होगी। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। उपाय: सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि
कोर्ट-कचहरी में विजय का सामना होगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है, जबकि प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम है। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
भाग्य साथ देगा और यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। उपाय: हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि:
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचके पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है। व्यापारिक स्थिति अच्छी हो रही है, शुभ समय है लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि:
प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जो लोग वैवाहिक स्थिति में हैं, जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा, रंगीन बने रहेंगे और अवकाश जैसा महसूस करेंगे। अच्छा समय है, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि:
विद्यार्थियों के लिए सुअवसर रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, भावुकता की वजह से मध्यम होगी, कोई नुकसान नहीं है। व्यापार अच्छा रहेगा, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।


