आज 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………

मेष राशि
मेष राशि की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्यम कहा जाएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। किसी भी तरीके से अचल संपत्ति में—भूमि में, जमीन में, भवन में निवेश करना शुभकारी होगा। घर में कुछ शुभ संस्कार होने की स्थिति बन रही है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार घर में हो रहा है। सीने की विकार खत्म हो रही है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, एक बड़ा ही अंतःकरण शुद्धि का समय कहा जाएगा। शुभ समय। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

वृषभ राशि
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। अपनों का साथ हो रहा है। भाई-बहन भी ग्रो कर रहे हैं। आप स्वयं ग्रो कर रहे हैं। स्वास्थ्य पे लेकिन थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। लग्नेश के केतु के साथ संयोग करना वो शुभ नहीं है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। नए प्रेम में जाने के लिए शुभ संकेत है। पुराना प्रेम भी आपका ग्रो कर रहा है। शुभ संकेत है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि
मिथुन राशि का वाणी से जग जीत लेने वाली स्थिति बन रही है। धनार्जन हो रहा है। मित्रों की संख्या, कुटुंबों की संख्या बढ़ रही है। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी हो रही है। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

कर्क राशि
शुभ व्यक्ति माने जा रहे हैं। समाज में आपका कद बढ़ रहा है। समाज में सराहे जा रहे हैं। प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

 

 

 

सिंह राशि
शुभ कार्यों में खर्चों की अधिकता देखी जा सकती है। यह एक निश्चित खर्चा था, लेकिन अचानक होने के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी रहेगी, जबकि व्यापार अच्छा रहेगा। आप निवेश कर सकते हैं। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

कन्या राशि
आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। किसी बहुप्रतीक्षित यात्रा के सफल और लाभप्रद होने के संकेत हैं। यह एक उत्तम समय है, जिसमें स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम परवान चढ़ेगा और विवाह-शादी तय हो सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 

 

 

 

तुला राशि
आपकी व्यापारिक स्थिति काफी सुदृढ़ होगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है या फिर आपके पुराने व्यापार का विस्तार हो सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है, हालांकि प्रेम जीवन में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि थोड़ी खटपट होने की आशंका है। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
आप भाग्यवान बने रहेंगे। यात्रा के योग हैं और पूजा-पाठ में मन लगेगा। भाग्य के सहयोग से आपके कुछ रुके हुए काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापार भी काफी अच्छा रहेगा और संतान उन्नति करेगी। यह एक शुभ समय है और आप निवेश भी कर सकते हैं। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

 

 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए ज्ञानार्जन के लिए यह बहुत अच्छा समय रहेगा। लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य के लिए समय मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा है और निवेश के लिए यह उपयुक्त समय रहेगा।

 

 

 

 

मकर राशि
मकर राशि वालों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। फिर भी थोड़ी तू-तू मैं-मैं की स्थिति जैसी बात आ सकती है, इसलिए मुलाकात में थोड़ा सा ध्यान रखिए। आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है और कोर्ट-कचहरी में विजय मिल रही है। आप आर्थिक सुदृढ़ता की तरफ बढ़ रहे हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है, धनार्जन हो रहा है और आप निवेश भी कर सकते हैं। आपके लिए काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक शत्रुओं पर विजय पाएंगे। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ा सा डिस्टर्बिंग समय रहेगा, इस बात का भी ध्यान रखिएगा और अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना पड़ेगा। मित्र को मित्र और शत्रु को शत्रु की तरह ही लें; यदि आप शत्रु को मित्र की तरह लेंगे, तो आगे चलकर नुकसान होगा। आपकी व्यापारिक स्थिति अच्छी है। आपके लिए गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

 

 

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना अच्छा रहेगा और यह समय लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा साबित भी होगा। यदि आप कोई ट्रेनिंग करना चाहते हैं या अपनी पढ़ाई-लिखाई की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह अत्यंत शुभकारी समय है। नए प्रेम में जाने के लिए यह समय शुभ है और पुराने प्रेम को मैच्योरिटी के साथ निभाने के लिए भी शुभ है। यह बहुत ही शुभ समय है; प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है और स्वास्थ्य में भी सुधार चल रहा है। आपके लिए पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।