आज 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अनाप-शनाप खर्चे, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम। लेकिन आपकी मानसिक स्थिति फिर भी ठीक रहेगी। उच्च का सूर्य डिसीजन मेकिंग पावर को बहुत अच्छी तरीके से बढ़ाएगा और कहां, कब, कैसे सोचना है, ये पावर अब आप में आ चुका है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा और जीवनसाथी का सानिध्य आपको आगे बढ़ा रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। राजनीतिज्ञों से थोड़ा बहुत संभल के चलिएगा। पंगेबाजी मत करिएगा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे लेकिन मानसिक अवसाद बनी रहेगी। व्यापार ठीक है, स्वास्थ्य मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
सरकारी तंत्र से लाभ, उच्चाधिकारियों से आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यापार में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन जीत होगी। कोई दिक्कत की बात नहीं है। स्वास्थ्य भी ठीक। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि
स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम, संतान की भी स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है, बस मान-सम्मान पर ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान रखिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा, पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
नौकरी-चाकरी में थोड़ा अवसादित रहेंगे, उदर रोग से परेशान रहेंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ को लेकर के परेशान रहेंगे। व्यापार लगभग ठीक, नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा थोड़ा सा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा, सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे, मतलब सबकुछ बहुत अच्छा होगा, लेकिन डिस्टर्बिंग टाइम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
मानसिक अवसाद बना रहेगा, प्रेम को लेकर के, संतान को लेकर के, किसी भी स्थिति को लेकर के मन खराब रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
भूमि भवन वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, सचेत रहें। थोड़ा सा सीने में विकार संभव है, मां के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
पराक्रम करते रहिए, थोड़ा रुक के रिज़ल्ट मिलेगा लेकिन जरूर मिलेगा। नाक, कान, गला का ध्यान रखिये, अपने स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिये। व्यापार, प्रेम संतान सब कुछ अच्छा है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुम्भ राशि
धन हानि के संकेत हैं। निवेश मत करिये अभी, ज़ुबान पर काबू रखिये। मुख रोग के शिकार हो सकते है ध्यान रखिये। प्रेम संतान व्यापार सब कुछ ठीक-ठाक है, हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
घबराहट, बेचैनी इत्यादि बना रहेगा। प्रेम को लेकर मन परेशान, संतान को लेकर मन परेशान, स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान। व्यापार शनै-शनै चलता रहेगा, बाकि पर्सनल लाइफ में जरूर ध्यान रखिये। नीली वस्तु दान करना शुभ होगा।


