आज 1 मई 2026 दिन शुक्रवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………
मेष राशि
आज मेष राशि के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। रोब-रुआब और तेज आप में बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत समीपता वाली होगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लिए समय ठीकठाक है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा,लेकिन सरकारी तंत्र से मत भिड़िएगा। बच्चों से थोड़ी दूरी, जो लोग प्रेम में हैं, प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा की संभावना है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मिथुन राशि
आज मिथन राशि के लिए समय मध्यम है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि
आज कर्क राशि के लिए समय ठीकठाक है। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अभी भी थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
आज सिंह राशि के लिए समय उत्तम है। पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के लिए समय उत्तम है। धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अद्भुत है। बहुत अच्छी स्थिति है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशि
आज तुला राशि के लिए समय उत्तम है। तुला राशि की स्थिति अच्छी। सौम्यता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सरकारी तंत्र से आप और आपके पार्टनर जुड़ेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी। वंडरफुल टाइम नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लिए समय मध्यम है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है।
धनु राशि
आज धनु राशि के लिए समय बहुत उत्तम है। आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने रास्तों से भी धन का आगमन होगा। यात्रा का शुभ योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा बना रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि
आज मकर राशि के लिए समय शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा चलेगा। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि के लिए समय बहुत उत्तम रहेगा। भाग्य साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह बहुत ही खुशहाल समय रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि
आज मीन राशि के लिए समय प्रतिकूल रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।व्यापार अच्छा रहेगा। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।


