आज 27 फरवरी दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल…..

मेष: आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में फायदा दिलायेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आस-पास के माहौल का लुफ्त उठायेंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। दोस्त बिजनेस के लिए आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते बेहतर होंगे।

 

 

 

 

वृष: आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने का विचार बनायेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी।

 

 

 

 

मिथुन: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही समस्याएं आज दूर हो जायेगी। घरवालों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में जूनियर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आप उनके साथ डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपका कोई काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जायेगा।

 

 

 

 

कर्क: आज पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए।

 

 

 

 

सिंह: आज आपको सबके साथ अपने संबंध बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ संबंधों में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आया है।

 

 

 

कन्या: आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। आप दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शादी-शुदा लोग आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं।

 

 

 

 

तुला: आज का दिन आपके लिये मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।

 

 

 

वृश्चिक: आज आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। जीवन में प्यार बना रहेगा। आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा।

 

 

 

धनु: आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में भी शामिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। पार्टनर के साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बनायेंगे। आप अपने दोस्त को घर में किसी धार्मिक आयोजन के लिए बुला सकते हैं। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा ,आप बेहतर महसूस करेंगे।

 

 

 

 

मकर: आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिए आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं और उसके लिए आज नवरात्र का पहला दिन बड़ा ही शुभ है। आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। परिवारवालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे, संबंधों में मजबूती आयेगी। खेल में प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा। महिलाएं आज किसी समारोह में जाएंगी साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

 

 

 

कुंभ: आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिए आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा।

 

 

 

मीन: आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। आप पार्टनर के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी।