आज 22 अक्टूबर दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल……

मेष राशि: आपका दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की नाराजगी आज ख़त्म होगी, एक दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपके मन में दान पुण्य के कार्य करने की इच्छाएं जागृत होंगी।

 

 

 

वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की बड़ी ख़ुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच सकते हैं। आज रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बनायेंगे।

 

 

 

मिथुन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढेंगी, आज आपकी इनकम में वृद्धि होगी। किसी कार्य में उलझने से अच्छा है, किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

 

 

 

 

कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला हैॉ। ऑफिस में पेंडिंग कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खानपान पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ होगा।

 

 

 

सिंह राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरूरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। काफी समय से सोची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जायेंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

 

 

 

कन्या राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। उम्मीद से कई ज्यादा आपको लाभ होगा। आपकी सभी टेंशन ख़त्म होंगी। फ़ोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी, उससे घर में खुशियां आयेंगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

 

 

 

तुला राशि: आज आपका दिन नार्मल रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही विघ्न बाधाएं आज समाप्त होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपकी राय से किसी की समस्याओं का हल निकलेगा। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं, तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंग। स्टील के बिजनेसमैन का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नयी योजना बनायेंगे। जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

 

 

 

 

धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जायेगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धार्मिक आयोजन की तैयारी में आज व्यस्त रहेंगे। परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी।

 

 

 

 

मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। दोस्तों के साथ वाटर पार्क जाने का प्लान बनेगा। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। पार्टनर के लिए ख़ास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

 

 

 

कुंभ राशि: आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना चाहिए। ज्वेलरी का बिजनेस कर रहे लोगों को ज्यादा मुनाफा होगा।

 

 

मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नया करने की चाह आपको होगी। अगर आप हाईलेवल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। साथ ही पुराने दोस्तों से भी आपकी मुलाकात होगी। आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं।