उत्तराखंड में अगले 48 घंटे चारधाम यात्रा रूट पर ऐसा रहेगा मौसम..ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड….

देहरादून: प्रदेश में अगले दो से तीन दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड में दोपहर बाद पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली। शाम को राजधानी देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में भी बारिश हुई।

उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ व यमुना घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ बारिश हुईकेदारनाथ में मौसम पहेली बना हुआ है। यहां रोजाना सुबह धूप खिल रही है। लेकिन दोपहर बाद घने बाद छाने के साथ ही बर्फबारी हो रही है।

कपाट खुलने के बाद बीते 25 अप्रैल से मौसम का मिजाज ऐसा ही बना है, जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग पर लिनचोली से केदारनाथ व केदारपुरी में आवाजाही से कीचड़ हो रहा है, जिससे यात्रियों के रपटने का खतरा भी बना है।