आने वाले चार महीने देश और दुनिया के लिए शुभ नहीं,रहेगी उथल-पुथल,बदले जा सकते हैं कई राज्यों के मुख्यमंत्री-पंकज कलखुड़िया…..

देहरादून: आने वाले चार महीने का समय ग्रह गोचरों की स्थिति के अनुसार देश दुनिया के लिए कुछ शुभ संकेत देता हुआ नहीं दिखाई देता है,‌
16 अक्टूबर को मंगल मिथुन राशि में रहना, 17 अक्टूबर को सूर्य का अपनी नीच राशि तुला में जाना, 23 अक्टूबर को शनि का मकर राशि में मार्गी होना, सूर्य ग्रहण वह भी केतु देव द्वारा तथा उसके ठीक 15 दिन बाद चन्द्र ग्रहण लगना यह सब शुभ नहीं है ना ही सामान्य मानव जन जीवन के लिए, ना ही युक्रेन-रूस युद्ध के लिए, ना ही स्वास्थ्य की दृष्टि से!

इस लिहाज से आगामी 4 माह का समय क्या कहता है, आईये जानते है अंक ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंकज कलखुड़िया जी के साथ,

विश्व में श्वास, यूट्रस, यूरीन, पांव, पेट की समस्या, एंकल की परेशानी, वात की परेशानी चरम पर रहेंगी।

आनलाइन जूते, इलेक्ट्रॉनिक और टेक्निकल सामान की खरीदारी में जबरदस्त उछाल।

लोगों का मन नये जूतों की ओर ज्यादा रहेगा।

यूक्रेन-रशिया युद्ध में बड़े घातक हथियारों का प्रयोग (परमाणु बम समकक्ष) अन्य देशो का दखल बढ़ेगा, तृतीय विश्व युद्ध की झलक बढ़ेगी।

व्यक्तियों को मोटिवेशन की जरूरत ज्यादा पड़ेगी।

कुछ राज्यों में मुख्यमंत्री परिवर्तित होंगे।

यूरोप, रूस बड़े संकट की ओर बढ़ेंगे, हालात बेकाबू रहेंगे।

सीमाओं जैसे जम्मू कश्मीर एवं अन्य राज्यों पर षड्यंत्र के तहत देश के सैनिको की हानि‌।

चौपहिया वाहनों के एक्सीडेंट बढ़ेंगे।

चतुष्पदी जानवरों की स्वास्थ्य समस्या परेशानी बढ़ेगी, उनका खाधान्न संकट भी बढ़ेगा।

महंगाई चरम पर।

विश्व में गैस और पेट्रोल के दामों में वृद्धि। उनका संकट, (भारत में इसके प्रति चिन्ता कम रहेगी!)

देश एवं विश्व के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में एक बड़ी जनहानि, इंगित होती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पद पर खतरा, इस पद को छोड़ने का विचार कर सकते हैं।

पंकज कलखुड़िया
अंक ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ