भारतीय रिजर्व बैंक JE Recruitment 2026: रिजर्व बैंक में जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती,₹91 हजार तक सैलरी का मौका………

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026(RBI JE Recruitment 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों को भरा जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए RBI Junior Engineer Vacancy 2026 एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और अनुभव की शर्तें
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद (RBI JE Recruitment 2026)के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा 65% अंकों के साथ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwBD) के लिए यह सीमा 55% है।
वहीं, डिग्री धारकों के लिए न्यूनतम 55% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 45%) जरूरी हैं। साथ ही डिप्लोमा धारकों को 2 साल और डिग्री धारकों को 1 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

आयु सीमा और आवेदन तिथि
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी।

RBI जूनियर इंजीनियर पद के लिए शुरुआती बेसिक सैलरी ₹47,700 प्रति माह निर्धारित की गई है। अन्य भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन लगभग ₹91,309 तक पहुंच जाता है, जो इस भर्ती को बेहद आकर्षक बनाता है।

चयन और आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी
RBI JE भर्ती 2026 (RBI JE Recruitment 2026) में चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जो 300 अंकों की होगी और 6 जून 2026 को प्रस्तावित है। इसमें इंग्लिश, इंजीनियरिंग विषय, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) के लिए बुलाया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरते समय फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी है।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹450 निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, PwBD और पूर्व सैनिकों के लिए ₹50 शुल्क रखा गया है।

RBI JE Recruitment 2026 इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जहां अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संस्था और करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर कर लेना चाहिए।