मसूरी: देशभर में लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए देशभर में कई लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मसूरी से लगे विश्व विख्यात पर्यटक स्थल कैम्पटी फॉल में स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने ऐसे कई जरूरतमंद गरीब लोगों को राशन वितरित किया। वहीं उन्होंने सभी से लॉक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की भी अपील की।
सुनील कुमार का कहना है कि, लॉक डाउन का ये समय हम सभी के लिए कठिन समय है। ये राशन आज उन लोगों को दिया जा रहा है जो लोगों यहां फंसे हुए हैं। जो दिहाड़ी मजदूरी कर रोज कमाकर खाते हैं। क्योंकि लॉक डाउन से सम्पूर्ण देश बंद है,जिससे मजदूरी करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
लॉकडाउन मसूरी: जरूरतमंदों की मदद को आगे आए सुनील कुमार, बांटा राशन
Related Posts
उत्तराखंड में नैनीताल हाईकोर्ट में उपनल कर्मचारियों की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई, आज सरकार ने कोर्ट से अपना शपथ पत्र वापस ले लिया, 10 सितंबर को तीन सचिव होंगे कोर्ट में पेश।
उत्तराखंड में नैनीताल हाईकोर्ट में उपनल कर्मचारियों की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई, आज सरकार ने कोर्ट से अपना शपथ पत्र वापस ले लिया, 10 सितंबर को तीन सचिव होंगे…
उत्तराखंड के हरिद्वार में 12 फिट से ऊंची कांवड़ और डीजे लेकर कांवड़ियों ने किया प्रवेश, पुलिस ने नारसन बॉर्डर से लौटाया।
उत्तराखंड के हरिद्वार में 12 फिट से ऊंची कांवड़ और डीजे लेकर कांवड़ियों ने किया प्रवेश, पुलिस ने नारसन बॉर्डर से लौटाया……… हरिद्वार: हरिद्वार प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान…

