मसूरी: देशभर में लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए देशभर में कई लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मसूरी से लगे विश्व विख्यात पर्यटक स्थल कैम्पटी फॉल में स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने ऐसे कई जरूरतमंद गरीब लोगों को राशन वितरित किया। वहीं उन्होंने सभी से लॉक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की भी अपील की।
सुनील कुमार का कहना है कि, लॉक डाउन का ये समय हम सभी के लिए कठिन समय है। ये राशन आज उन लोगों को दिया जा रहा है जो लोगों यहां फंसे हुए हैं। जो दिहाड़ी मजदूरी कर रोज कमाकर खाते हैं। क्योंकि लॉक डाउन से सम्पूर्ण देश बंद है,जिससे मजदूरी करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
लॉकडाउन मसूरी: जरूरतमंदों की मदद को आगे आए सुनील कुमार, बांटा राशन
Related Posts
उत्तराखंड में यहाँ बेटी हुई है तो कार पर चिपकाया पोस्टर और पूरे शहर में कर दिया ‘एनाउंस’, नाजों से लाडली को घर लाया परिवार।
उत्तराखंड में यहाँ बेटी हुई है तो कार पर चिपकाया पोस्टर और पूरे शहर में कर दिया ‘एनाउंस’, नाजों से लाडली को घर लाया परिवार…….. देहरादून: अब लोग बिटिया के…
उत्तराखंड के स्कूल टाइम-टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, आदेश जारी, जानें क्या रहेगा नया शेड्यूल।
उत्तराखंड के स्कूल टाइम-टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, आदेश जारी, जानें क्या रहेगा नया शेड्यूल……… देहरादून: उत्तराखंड के समस्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में सरकार ने…

