देहरादून: कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। जिसके चलते लोग अपने घरों में कैद हैं और सड़कें सूनी पड़ी हैं। ऐसे में जंगली जानवर देशभर में सड़कों पर दिख रहे हैं। वह उन रिहायशी इलाकों में भी पहुंच रहे हैं जहां पर वे कभी देखे ही नहीं जाते थे।
भारत समेत दुनियाभर में ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें जंगली जानवर खुलेआम सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं।
ऐसा ही एक नज़ारा उत्तराखंड के कालाढूंगी में कैमरे में कैद हो गया। जहां जब एक गुलदार सड़क पर निकल कर टहलने लगा। इसके बाद गुलदार काफी देर तक सड़क के पास पत्थर के ऊपर ही बैठा रहा। इससे कुछ दिन पहले हरिद्वार की सड़कों पर हाथी घूमता दिखा, जिसने एक व्यक्ति को भी घायल किया था।
Lockdown Effect: सड़कों पर घूमते दिख रहे जंगली जानवर, अब नैनीताल में सड़कों पर गुलदार
Related Posts
उत्तराखंड में धामी सरकार का शिक्षा को बढ़ावा, NEET और JEE की मुफ्त कोचिंग और छात्रवृत्ति के लिए बजट में प्रावधान।
उत्तराखंड में धामी सरकार का शिक्षा को बढ़ावा, NEET और JEE की मुफ्त कोचिंग और छात्रवृत्ति के लिए बजट में प्रावधान……. देहरादून: मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत मुफ्त…
उत्तराखंड के गैरसैंण में पेयजल, सड़क, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी 12 योजनाओं पर खर्च होंगे 231.91 करोड़ रुपये, 6 योजनाओं का शिलान्यास और 6 का लोकार्पण।
उत्तराखंड के गैरसैंण में पेयजल, सड़क, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी 12 योजनाओं पर खर्च होंगे 231.91 करोड़ रुपये, 6 योजनाओं का शिलान्यास और 6 का लोकार्पण……… चमोली: मुख्यमंत्री…

