आइये आज गर्मी में घर के मसालों से बनाएं लौकी के गट्टे की सब्जी, रोटी-चावल के साथ जमेगा रंग………

देहरादून: गर्मियों में लौकी सबसे हेल्दी सब्जी होती है और इसे खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है. मगर रोजानाा सब्जी, चीला और कोफते खाकर लोग बोर हो जाते हैं. मगर आप लौकी के गट्टे वाली सब्जी बनाकर खा सकते हैं, जिसे बनाना जितना आसान है, उसका स्वाद उतना ही बेजोड़ है.

राजस्थान की मशहूर गट्टे की सब्जी लोग खूब मजे से खाना पसंद करते हैं, जिसे बेसन से बनाया जाता है। मगर गर्मियों में आप लौकी के गट्टे बनाकर खा सकते हैं, जो खाने में मजेदार लगती है। लौकी खाने से गर्मी में पानी की कमी नहीं होती है, मगर रोजाना आलू-घिया, चीला, रायता और कोफते खाकर लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में आपके लिए लौकी के गट्टे एकदम सही ऑप्शन है, इसे आप आसानी से बना भी सकते हैं।

लौकी के गट्टे की सब्जी बहुत टेस्टी होती है, जिसे एक बार खाने के बाद बच्चे भी इसे मांग-मांगकर खाएंगे। लौकी के गट्टे की सब्जी को आप रोटी, पराठा के अलावा चावल के साथ भी चटकारे लेकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं कि लौकी के गट्टे की सब्जी को घर पर किन मसालों के साथ तैयार किया जाता है।

लौकी के गट्टे बनाने के लिए सामग्री-
1 मीडियम आकार की कद्दूकस हुई लौकी
1 बड़ा चम्मच बेसन
1 कप गेहूं का आटा
1 चम्मच लाल मिर्च
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच अजवाइन
अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक
हरी मिर्च
तेल
हींग
1 प्याज
4 टमाटर
जीरा
धनिया पाउडर
पानी
कटा हुआ हरा धनिया

इस तरीके से बनाएं लौकी गट्टे की सब्जी
मिक्सर तैयार करें: कद्दूकस की हुई लौकी निचोड़ें. फिर उसे एक कटोरे में रखें और उसी में आटा, बेसन, सभी मसाले और तेल मिलाएं।

आटा गूंथें: सारे मसाले मिलाने के बाद लौकी का निचोड़कर जो पानी आपने निकाला था, उसी का इस्तेमाल करके आटा गूंथ लें।

गट्टे बनाएं: आटा गूंथने के बाद उसकी लंबी-लंबी लोइयां बनाकर साइड में रख लीजिए।

उबालें: एक बर्तन में पानी उबालें और इन रोल को उबलते पानी में 10-15 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इन्हें निकाल कर ठंडा करें और छोटे टुकड़ों में काट लें। इस तरीके लौकी के गट्टे बनकर तैयार है।

ग्रेवी बनाएं: एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं। फिर प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद पिसे हुए टमाटर और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक डालें। मसालों से तेल अलग होने तक भूनें।

सब्जी पकाएं: मसाले में कटे हुए लौकी के गट्टे डालें और 2 मिनट तक भूनें। अब ग्रेवी के लिए पानी डालें और 5-7 मिनट तक मिडियम आंच पर पकने दें। आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं।