आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “चेचक के दाग मिटाने का उपचार”………..
हरिद्वार: कम से कम 2 हफ्ते में ये दाने जाने लगते है लेकिन इसे पूरी तरह ठीक होने में बहुत समय लगता है। ये दाने चले जाते है लेकिन अपने पीछे छोड़ जाते है दाग। इस बीमारी का इलाज तो हम डॉक्टर को दिखाकर दवाई खा कर लेते है। लेकिन ये दाग का इलाज कोई भी डॉक्टर आसानी से नहीं कर पाता। किसी की स्किन में ये दाग धब्बे जल्दी चले जाते है तो किसी के में जीवन भर का श्राप बन कर रह जाते है। आज हम आपको चेचक के दाग दूर करने के घरेलू उपाय बताएंगे।
बीमारी में किसी का जोर नहीं चलता और अगर ऐसी बीमारी आ जाये तो इन्सान परेशान ही हो जाता है। चेचक के दाग स्किन में बहुत अंदर तक जुड़ जाते है, जिसे निकालना आसान नहीं होता। इनको मिटाने के लिए बहुत सी दवाइयां अब आ गई है लेकिन ये स्किन के लिए नुकसानदायी भी होती है। दवाइयों में बहुत से केमिकल होते है जो कई बार असर करने की जगह नुकसान पहुंचाते है। इस बीमारी के बाद शरीर में अवरोधक क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे इन चेचक पर आसानी से संक्रमण हो जाता है। इस दाग को दूर करने के लिए सबसे अच्छा है कि हम आयुर्वेद का रास्ता चुने और घरेलू उपाय अपनाएं।
चेचक के दाग दूर करने के घरेलू उपाय-
*1.टमाटर का उपयोग* टमाटर विटामिन E से भरपूर होता है। हमें इन दागों को मिटाने के लिए विटामिन E से युक्त भोजन ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए जैसे टमाटर, हेज़ल नट्स आदि। टमाटर के पल्प को आप दाग में लगायें, थोड़ी देर बाद इसे पानी से धो लें। टमाटर काले धब्बे हटाने में बहुत सहायक होता है। इसके अलावा आप टमाटर के रस में नीबू का रस मिला कर लगायें। ये भी चेचक के दाग में बहुत फायेदेमंद है।
*2. एलोवेरा का उपयोग*
एलोवेरा बहुत इफेक्टिव होता है चेचक के दाग धब्बों पर। आप एलोवेरा के gel को दाग पर लगायें और थोड़ी देर बाद धो लें, रोज ऐसा करने से आपको असर जरुर दिखाई देगा।
*3. शहद का उपयोग*
शहद को दाग पर लगायें और कुछ देर रखने के बाद साफ कर लें| इसे दिन में 3 बार लगायें। रोज लगाने से आपके दाग जल्दी ही हल्के होकर गायब होने लगेंगे।
*4. नीबू का उपयोग*
नीबू नेचुरल ब्लीच है जो स्किन कलर को लाइट करता है। रोज नहाने से पहले दाग पर नीम्बू घिसे, इन्हें 1 घंटे रहने दें फिर साफ कर लें। यह बहुत असरदार तरीका है जो आप आसानी उपयोग कर सकते है।
*5. लहसुन का उपयोग*
लहसून का रस निकाल लें। अब इसे दिन में कई बार दाग पर लगायें। जल्दी आपको परिणाम मिलेगा।
*6. दूध का उपयोग* अपनी स्किन को जब भी धोएं तो पानी की जगह ठन्डे दूध का इस्तेमाल करें।
*7. टी ट्री आयल का उपयोग*
यह आयल बाजार में आसानी से मिल जाता है। चेचक के दाग मिटने में यह बहुत असरदार होता है। इसे दिन में कई बार दाग में लगायें आपके दाग जल्दी ही गायब होने लगेंगे।
*8. चन्दन का उपयोग*
चन्दन तो सौन्दर्य का प्रसाधन है। यह हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे लगाने से चेचक के दाग भी मिट जाते है। चन्दन पाउडर में थोडा सा ओलिव आयल मिलाएं और इसे दाग पर लगायें। रोज ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी और अच्छे परिणाम मिलेंगे।
*9. बेकिंग सोडा का उपयोग*
बेकिंग सोडा स्किन के ph लेवल को कंट्रोल करता है। इसे लगाने से खुजली की समस्या भी हल होती है। 2 चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनायें। अब इसे दाग में स्क्रब की तरह लगायें और 1-2 मिनट मसाज करें। फिर इसे पानी से धो लें।
*10. पपीता का उपयोग*
पपीता स्किन से डेड सेल्स निकाल देता है जिससे ड्राई स्किन निकल जाती है और स्किन में moisture रहता है। 1 कप पपीता लें उसमें 5 चम्मच शक्कर डालें फिर उसमें 5 चम्मच दूध डालें। सभी को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाग पर लगायें और 15-20 मिनट लगे रहने दें। फिर पानी से साफ कर लें।
*11. नारियल तेल का उपयोग*
नारियल तेल इस तरह के दाग धब्बे निकालने में बहुत सहायक होता है। नारियल तेल को दाग पर लगायें और मसाज करें। ऐसा दिन में 4-5 बार करें। आपको परिणाम जरुर मिलेगा।
*12. मसूर की दाल का उपयोग*
एक से दो चम्मच बारीक पीसी हुई मसूर की दाल को रात को पानी या दूध में भिगो कर दो। सुबह उसको थोडा मिक्स कर के एक पेस्ट की तरह बना लो। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लो 15 मिनट लगा रहने दो। उसके बाद चेहरे को हल्का सा गीला कर के मसाज कर लो। उसके बाद चेहरा धो लो। ऐसा रोज करे आपको 7 दिन में ही फर्क महसूस होने लगेगा और इसे आप लगातार लगायेंगे तो आपके चेचक के दाग या पिम्पल के दाग भी बिल्कुल गायब हो जायेंगे।
*13. नारंगी का उपयोग*
चेचक के ताजा दागों को मिटाने के लिए नारंगी के छिलके अचूक औषधि है। नारंगी के छिलकों को सादा पानी में मिलाकर महीन पीसकर चेहरे पर लेप करें, सादा पानी की जगह गुलाबजल भी मिलाया जा सकता है। कुछ दिनों तक अनवरत इसका लेप लगाने से चेचक के दाग दूर हो जाते हैं तथा चेहरा निखर जाता है।
*14. बादाम का उपयोग*
जिन व्यक्तियों के चेहरे पर चेचक के निशान हों उन्हें बादाम घिसकर पिलाने और पीसे हुए बादाम को मरहम के रूप में गुलाबजल मिलाकर दाग वाले स्थान पर लगाने से कुछ ही दिनों में चेचक के निशान समाप्त हो जाते हैं।
*15. नीबू का उपयोग*
खीरे का रस, अरहर की दाल, दूध, गुलाबजल-सभी की 1-1 चम्मच मात्रा तथा 1 चुटकी हल्दी, 1 नीबू का रस, 5-6 बूंद ग्लिसरीन लें। अरहर की दाल पानी में भिगोकर पीस लें तथा शेष सभी चीजें मिलाकर गाढ़ा-गाढ़ा लेप चेहरे पर लगाएं। जब यह लेप सूखने लगे तो हल्के गर्म पानी से धो लें। धीरे-धीरे चेचक के दाग समाप्त हो जाएंगे।


