आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “किसी भी तरह के बुख़ार के बाद मुंह के कड़वेपन को मिटाने के लिए या पेट में गैस या अपचन या गले की ख़राश मिटाने के लिए एक रामबाण घरेलू औषधीय पका हुआ नींबू रस”……..

हरिद्वार: ताज़ा बड़ा नीम्बू बीच में से काटकर बीज निकाल दें. उसके एक हिस्से पर काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक या काला नमक डालकर चिमटे की सहायता से पकड़कर सीधी आंच पर गरम करें।

नींबू के रस के उबलने पर इसे आंच से हटाकर हल्का सा ठंडा होने पर तुरंत ही इस उपचारित नीम्बू को अपने मुँह में धीरे धीरे निचोड़कर गटक लें।

ध्यान रखें इसके आधा घण्टे बाद तक कुछ भी नही खाये या पिएं।

इस पके हुए नींबू रस की एक ही खुराक में अविश्वसनीय परिणाम मिलता है।

इसके साथ साथ अगर आप चाहें तो कभी नीम्बू के बचे हुए दूसरे आधे हिस्से पर पिसी हुई चीनी डालकर उसे भी सीधी आंच पर गरम करके अपने मुँह का ज़ायका बदल सकते हैं।

यदि आपने इस नुस्खे को आजमाया है तो अपने अनुभव जरूर शेयर करें। अथवा इसे आजमाने के बाद ख़ुद अपना अनुभव बयां करें।