जानिए किसानों के खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000! पहले निपटा लें ये 3 जरूरी काम………
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ ले रहे देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। 22वीं किस्त का पैसा 13 मार्च 2026 को जारी होने के बाद अब किसानों की निगाहें 23वीं किस्त(PM Kisan Yojana 23rd Installment Update 2026) पर टिकी हुई हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किसानों के खातों में अगली 2,000 रुपये की किस्त कब पहुंचेगी?
ताजा अपडेट के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जून-जुलाई 2026 के बीच किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है।
जून-जुलाई में जारी हो सकती है PM Kisan की 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Latest News) के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
मार्च 2026 में 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब चार महीने के अंतराल के हिसाब से अगली यानी 23वीं किस्त जून या जुलाई में जारी की जा सकती है। कृषि मंत्रालय भी किस्त जारी करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।
किस्त का पैसा चाहिए तो तुरंत करें ये 3 काम
यदि आप चाहते हैं कि 23वीं किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में पहुंचे, तो इन जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर लें।
1. e-KYC जरूर पूरा करें
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य है। जिन किसानों की e-KYC अधूरी है, उनकी किस्त अटक सकती है।
2. बैंक खाते को आधार और NPCI से लिंक कराएं
आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। साथ ही NPCI सीडिंग भी पूरी होनी जरूरी है, ताकि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए पैसा सीधे खाते में पहुंच सके।
3. Farmer ID अपडेट करें
देश के कई राज्यों में अब Farmer ID को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में किसानों को अपना डिजिटल किसान पहचान पत्र (Farmer ID) भी अपडेट रखना होगा।
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान अपनी किस्त और आवेदन की स्थिति जानने के लिए पीएम किसान योजना(PM Kisan Yojana)की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Know Your Status” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। यहां पिछली किस्तों की जानकारी, आवेदन की स्थिति और अन्य जरूरी विवरण आसानी से देखे जा सकते हैं।
किसानों के लिए क्या है बड़ी उम्मीद ?
मानसून सीजन की शुरुआत के साथ ही सरकार किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि जल्द ही पीएम किसान की 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित की जा सकती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज और प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर लें।


