उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई, इन जिलों में बारिश का अनुमान….

देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। जिस कारण देहरादून समेत कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

07.02.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा

08.02.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा ।

09.02.2023- उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

10.02.2023- उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी तथा देहरादून एवं टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/ बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

11.02.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड राज्य के उपरोक्त जनपदों में कही-कही गर्जन के वर्षा/ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।