उत्तराखंड में अब ईगास पर्व पर अब सार्वजानिक छुट्टी घोषित की धामी सरकार ने, सीएम का इन्होने जताया आभार…..

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे।

*मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट।*

*हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। इसमें हम सबको सामुहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं की जड़ों से जुड पायेंगे।

अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किये जा रहे जनभावना से जुड़े हुये कार्यों को प्रमुखता और शीघ्रता से अमल किये जाने से समस्त उत्तराखण्डवासियों में सरकार के प्रति एक विश्वास और सहयोग का भाव जागृत हो रहा है। जो राज्य की खुशहाली और प्रगति में निश्चित रूप से नई ऊर्जा का संचार करेगा।

वर्ष 2023 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची
1गणतंत्र दिवस—————26 जनवरी, बृहस्पतिवार
2महाशिव रात्रि—————18 फरवरी शनिवार
3होलिका दहन—————7 मार्च मंगलवार
4होली———————–8 मार्च बुधवार
5रामनवमी—————–30 मार्च बृहस्पतिवार
6महावीर जयंती————-04 अप्रैल मंगलवार
7गुड फ्राइडे—————07 अप्रैल शुक्रवार
8अंबेडकर जयंती———-14 अप्रैल शुक्रवार
9ईद-उल-फितर———-22 अप्रैल शनिवार
10बुद्ध पूर्णिमा————-05 मई शुक्रवार

11ईद-उल- जुहा———-29 जून बृहस्पतिवार
12हरेला—————-16 जुलाई रविवार
13मोहर्रम—————29 जुलाई शनिवार
14स्वतंत्रता दिवस——–15 अगस्त मंगलवार
15रक्षा बंधन————-31 अगस्त बृहस्पतिवार
16जन्माष्टमी————–07 सितंबर बृहस्पतिवार
17ईद ए मिलाद————28 सितंबर बृहस्पतिवार
18महात्मा गांधी जयंती——02 अक्तूबर सोमवार
19दशहरा(विजयदशमी)—–24 अक्तूबर मंगलवार
20महर्षि बाल्मीकि जयंती 28 अक्तूबर शनिवार
21दीपावली—————-12 नवंबर रविवार
22गोबर्द्धन पूजा————-13 नवंबर सोमवार
23ईगास-बग्वाल————23 नवंबर बृहस्पतिवार
24गुरुनाक जयंती———-27 नवंबर सोमवार
25क्रिसमस दिवस——–25 दिसंबर सोमवार
नोट: ईद-उल-फितर, ईद ए मिलाद और बकरीद स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे। सार्वजनिक अवकाश बैंक, कोषागार और उपकोषागार में लागू नहीं होंगे।

इनमें से तीन अवकाश राजकीय कर्मियों को मिलेंगे
श्री गुरुगोविंद सिंह जयंती——– 05 जनवरी बृहस्पतिवार
चेटीचंद ———————- 22 मार्च बुधवार
विश्वकर्मा पूजा —————17 सितंबर रविवार
गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस— 24 नवंबर शुक्रवार
नोट: ये छुट्टियां सचिवालय और विधानसभा में लागू नहीं होंगी

18 होंगे निर्बंधित अवकाश, दो ही मिलेंगे
नव वर्ष————————01 जनवरी रविवार
मकर सक्रांति—————–14 जनवरी शनिवार
बसंत पंचमी——————-26 जनवरी बृहस्पतिवार
गुरु रविदास जयंती————-05 फरवरी रविवार
शब एक बारात—————–06 मार्च बुधवार
ईस्टर मंडे———————10 अप्रैल सोमवार
वैशाखी————————14 अप्रैल शुक्रवार
जमात उल विदा—————-21 अप्रैल शुक्रवार
वीर केशरी चंद्र शहीद दिवस—-03 मई बुधवार
चैहल्लुम———————–06 सितंबर बुधवर

अनंत चतुर्दशी ————–28 सितंबर बृहस्पतिवार
महाराजा अग्रसेन जयंती———15 अक्तूबर रविवार
दशहरा (महाष्टमी)—————22 अक्तूबर रविवार
दशहरा (महानवमी)————-23 अक्तूबर सोमवार
दीपावली (नरक चतुर्दशी)——–11 नवंबर शनिवार
भैयादूज———————–15 नवंबर बुधवार
छठ पूजा———————–19 नवंबर रविवार