उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना……..

देहरादून: आज मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय रणबांकुरों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और विश्व के समक्ष भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया। देश सदैव अपने वीर जवानों के बलिदान का ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।