अगर नाश्ते में हर दिन पराठा-पोहा खाकर भर गया है मन, तो ट्राई करें आलू उत्तपम, स्वाद है लाजवाब………

देहरादून: अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो कम तेल में बना आलू उत्तपम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप झटपट सुबह की जल्दबाजी में बना सकते हैं।

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है लेकिन आप रोजाना नाश्ते में चीला-पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो आलू उत्तपम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि जल्दी तैयार भी हो जाता है। सूजी, आलू और दही से बनने वाला यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

तो अगर आप भी नाश्ते में कुछ अलग खाना चाहते हैं तो कम तेल में आलू से बना उत्तपम आपके नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसे सुबह आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

बनाने के लिए चाहिये ये सामग्री-
2 कच्चे आलू (छीलकर कद्दूकस किए हुए)
1 कप सूजी
1/2 कप दही
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
थोड़ा सा हरा धनिया
1/2 चम्मच जीरा
चुटकी भर काली मिर्च
नमक स्वादानुसार
तेल या घी (सेंकने के लिए)

कच्चे आलू से उत्तपम बनाते कैसे हैं ?
कच्चे आलू से उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें।

इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।

एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल या घी लगा लें।

अब एक बड़ा चम्मच घोल तवे पर डालें और हल्का फैलाएं।
उत्तपम को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें।

तैयार आलू उत्तपम को हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।