उत्तराखंड में यहाँ महाविद्यालय की अभिनव पहल: निरंजनी सुपर-33 के माध्यम से 34 छात्र-छात्रा कर सकेंगे निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी: प्रो. सुनील बत्रा…..

हरिद्वार: महाविद्यालय में पूर्व में निरंजनी सुपर-33 की प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गयी थी जिसमें महाविद्यालय के 374 छात्र-छात्राओं पंजीकृत हुए तथा उनमें से 294 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिती दर्ज की। उक्त परीक्षा का आज परीक्षाफल घोषित किया गया है। परीक्षा में महाविद्यालय के 34 छात्र-छात्राओ ने सफलता हासिल की है। उक्त जानकारी देते हुए काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवायी जायेगी।

उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को अपनी शुभकामना देते हुए प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काॅलेज के छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप ‘निरंजनी सुपर-33’ बनाया गया है जिसमें सफल छात्र-छात्राओ को इस ग्रुप में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी। इसमें छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व, समूह चर्चा, तर्क बुद्धि आधारित प्रश्नावली, सामान्य ज्ञान, इतिहास, वाणिज्य, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषयों की तैयारी निशुल्क करायी जायेगी।

निरंजनी सुपर-33 परीक्षा को अर्शिका, श्रेष्ठ शर्मा, विशाल भट्ट, तनुज बहुगुणा, शगुन सारस्वत शर्मा, उजाला, खुशी गुप्ता, विशाल बंसल, अंजली पंवार, पूजा, गीतिका मालकोटी, शिवम अरोड़ा, तनीषा कोटवाल, यश कश्यप, आयुष सिंह रौथाण, जोया तारिक, गौरव बंसल, जह्नावी रावत, आर्यन बक्शी, अमूल्या सक्सेना, मनीष, रेशमा नेगी, किरण, रोहित शाह, सचिन कुमार नौटियाल, विनय चौहान, नीतिशा अग्रवाल, भावेश पंवार, दीपाली शर्मा, अक्षत त्रिवेदी, मुस्कान कुमारी, देव सूर्यवंशी, स्वीटी मिश्रा, प्रेरणा सिंह ने उत्तीर्ण किया है*

समस्त उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ तेजवीर सिंह तोमर,डॉ मनमोहन गुप्ता, डाॅ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. पल्लवी, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, कु. वन्दना सिंह, योगेश्वरी, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, श्रीमती रिचा मिनोेेचा, रिंकल गोयल, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि ने अपनी शुभकामनाये प्रेषित की।

परीक्षा के तनाव से मुक्ति कार्यक्रम आयोजित।
महाविद्यालय में आज परीक्षा के तनाव से मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काॅलेज के अनन्या भटनागर, आकाश, श्रुति, कामना, गौरव बंसल, रेणु सिंह तथा मेहताब आलम ने गीत, सोलो डांस, पंजाबी सांग आदि की सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कु. अर्शिका व संयोजन अनन्या भटनागर द्वारा किया गया।