वैज्ञानिक प्रौधोगिकी से ही शिक्षा को कारगर बनाने में मदद : डॉ भवतोष शर्मा….

हरिद्वार :महाविद्यालय में आज आन्तरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा विज्ञान विषय की जागरूकता तथा विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. भवतोष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में यूसर्क द्वारा कराये जा रहे अभिनव प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक प्रौधोगिकी से ही शिक्षा को कारगर बनाया जा सकता है। डाॅ. शर्मा ने एस.एम.जे.एन. काॅलेज के विज्ञान व पर्यावरण क्षेत्र में किये जा रहे कार्याें की सराहना की।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने विज्ञान शिक्षा को वर्तमान परिपेक्ष में अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने यूसर्क के आये डाॅ. भवतोष शर्मा व शिवानी पोखरियाल का धन्यवाद प्रेषित किया।

इस अवसर पर डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, नेहा गुप्ता, दीपिका आनन्द, सहित काॅलेज की छात्रा अभिलाषा, अंजली, शिल्पी, सुरभि, भूमिका, सूरज, अभिषेक नितिन आदि छात्र-छात्रा उपस्थित थे।