उत्तराखंड में वीकेंड पर उमड़ी भीड़, लच्छीवाला टोल प्लाजा पर लग रहा लंबा जाम, यात्री परेशान………

देहरादून: चारधाम यात्रा सीजन और वीकेंड के चलते इन दिनो बड़ी संख्या में यात्री देहरादून पहुंच रहे हैं। हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में भारी भीड़ उमड़ रही है।

ऐसे में रविवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा पर जाम लग गया। कई घंटे जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।