हिमाचल प्रदेश जल प्रलय से त्रस्त के लिए सीएम धामी ने बढ़ाया मदद का हाथ, हिमाचल के सीएम को किया फोन, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा……

देहरादून: उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल में भी जमकर जल प्रलय आई हुई है ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।