हरिद्वार में वैश्य बंधु समाज महिला विंग के तत्वावधान में क्लासिक होटल, हरियाली तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…..

 

हरिद्वार: श्री वैश्य बंधु महिला विंग के तत्वावधान में क्लासिक होटल, हरिद्वार में हरियाली तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरिद्वार की मेयर किरण जैसल रहीं। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज और 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “महिलाओं के उत्थान के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी लगातार प्रयासरत हैं। आज महिलाएं देश के विभिन्न पदों पर रहकर राष्ट्र सेवा कर रही हैं। वैश्य बंधु महिला सभा सामाजिक स्तर पर बहुत सराहनीय कार्य कर रही है”।

सभा अध्यक्षा ललतेश गुप्ता ने बताया कि उनका संगठन वैश्य बंधु समाज के साथ-साथ सभी समाज की महिलाओं को साथ लेकर सामाजिक कार्य कर रहा है ताकि महिलाएं समाज में अपनी पहचान बना सकें। सभी महिलाओं ने नाच गानों के साथ तीज महोत्सव कार्यक्रम मनाया जिसमें हरिद्वार की मेयर साहिब भी नाचती नज़र आयी।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ “तीज क्वीन” प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सिमरन मित्तल और दिव्या को तीज क्वीन चुना गया।

तीज क्वीन सिमरन मित्तल ने कहा कि समाज की महिलाओं के साथ तीज मनाकर बहुत अच्छा लग रहा है। सभी महिलाओं से अपील है कि अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर समाज सेवा और ऐसे कार्यक्रमों में भाग लें। तीज क्वीन दिव्या ने कहा कि वैश्य बंधु महासभा महिलाओं के उत्थान के लिए सदैव तत्पर है।

इस अवसर पर पिंकी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, सपना गर्ग, नीति मेहता, ज्योति, प्राची गुप्ता, रश्मि, सीमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

क्लासिक होटल में हरियाली तीज मनातीं श्री वैश्य बंधु महिला विंग की महिलाएं। बीच में तीज क्वीन सिमरन मित्तल और दिव्या।