उत्तराखंड के ऋषिकेश के विवादित घटनाक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान,कैबिनेट मंत्री को किया तलब….

देहरादून: सड़क पार मंत्री की मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री नाराज। क्या सीएम लेने वाले हैं बड़ा फैसला। क्या पानी सर से ऊपर चला गया हैं क्या अब जाएगी मंत्री प्रेम की कुर्सी। सीएम हैं इस मामले में मंत्री से खासे नाराज।

ऋषिकेश के विवादित घटनाक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान। संपूर्ण घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के पुलिस महानिदेशक को दिए निर्देश। कल दिल्ली से देहरादून लौटने पर कैबिनेट मंत्री को किया तलब।

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश : निर्दोष को न मिले सजा, भेद-भाव एवं पक्षपातपूर्ण कार्यवाही किसी भी सूरत में न होगी बर्दाश्त।