उत्तराखंड में 196 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती। जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया……..
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लंबे समय से रिक्त चल रहे 196 नर्सिंग अधिकारी (Nursing Officer) पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। भर्ती के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।
बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थी 12 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
196 पदों पर होगी भर्ती
जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 196 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
सामान्य (UR) – 153 पद
अनुसूचित जाति (SC) – 21 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 4 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 11 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 7 पद
पुरुष और महिला दोनों कर सकेंगे आवेदन
भर्ती प्रक्रिया में डिप्लोमा और डिग्री धारक पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है—
डिप्लोमा धारक महिला – 126 पद
डिग्री धारक महिला – 31 पद
डिप्लोमा धारक पुरुष – 31 पद
डिग्री धारक पुरुष – 8 पद
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा—
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग – ₹300
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग – ₹150
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर भी मिलेगा। अभ्यर्थी 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2026 से उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
स्वास्थ्य विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है। आकर्षक वेतनमान, सरकारी सुविधाएं और करियर ग्रोथ को देखते हुए बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना है।


