होली से पहले उत्तराखंड-हिमाचल में बरसेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी…..

देहरादून: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. होली से पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की आशंका जताई है।

होली से पहले देश के कई इलाकों में एक बार फिर बारिश का असर देखने को मिल सकता है. जम्मू‑कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है और दिन के समय गर्मी का असर महसूस होने लगा है।

मौसम पूर्वानूमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में केरल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण और आंतरिक तमिलनाडु जैसे कई इलाकों में बारिश हुई है. इसके अलावा तटीय ओडिशा और तेलंगाना में हल्की बारिश का असर रहा है।

अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई. होली से पहले कई इलाकों में एक बार फिर बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में आसमान ज्यादातर साफ रहने वाला है. 27 फरवरी 2026 को सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है.कल अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 5.0°C तक ज्यादा रह सकता है।

28 फरवरी 2026 को भी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 32°C तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहेगा.

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2°C से 4°C तक की बढ़ सकता है