उत्तराखंड के हरिद्वार में आश्रय गृह से आठ साल की बच्ची गायब, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान चुपचाप निकली, अभी तक नहीं लौटी…….
हरिद्वार: खुला आश्रय गृह से आठ साल की बालिका गायब हो गई है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बालिका चुपचाप निकली थी।
जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित खुला आश्रय गृह की अधीक्षक शिवानी गोयल ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान आठ साल की बालिका खुला आश्रय गृह से निकल गई।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गिनती होने पर बालिका के गायब होने का पता चला। अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी गई है।


