उत्तराखंड में 70 सीटों पर भाजपा के प्रभारियों की पूरी लिस्ट, इस बार 3 महिलाओं को जगह………
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद आज सोमवार को यह सूची जारी की गई। 70 सीटों में से सिर्फ तीन सीटों पर महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें ऋषिकेश की डोईवाला सीट, देहरादून ग्रामीण की सहसपुर और हरिद्वार ग्रामीण की रानीपुर सीट शामिल है।
पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रभारियों को संगठनात्मक जिले के आधार पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उत्तरकाशी से लेकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को संगठन की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
जिलेवार विधानसभा प्रभारियों की सूची-
गढ़वाल मंडल
उत्तरकाशी में पुरोला सीट पर डॉ. मनवीर सिंह, यमुनोत्री में जगत सिंह चौहान और गंगोत्री में जगमोहन चंद को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चमोली जनपद में बदरीनाथ सीट के लिए रामचंद्र गौड़, थराली में विनोद नेगी और कर्णप्रयाग में ऋषि प्रसाद सती को प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रुद्रप्रयाग में केदारनाथ सीट पर वाचस्पति सेमवाल और रुद्रप्रयाग सीट के लिए समीर मिश्रा प्रभारी नियुक्त हुए हैं।
टिहरी जिले में घनसाली सीट पर राजेंद्र जुयाल, देवप्रयाग में चंद्र किशोर मैठाणी, नरेंद्रनगर में खेम सिंह चौहान, प्रतापनगर में जोत सिंह बिष्ट, टिहरी में सते सिंह राणा और धनोल्टी में सीताराम भट्ट।
देहरादून ग्रामीण में चकराता सीट पर बचन सिंह पंवार, विकासनगर में आशीष रावत और सहसपुर में मधु भट्ट प्रभारी बनाए गए हैं।
देहरादून महानगर में धर्मपुर सीट पर अरुण मित्तल, रायपुर में ओपी कुलश्रेष्ठ, राजपुर रोड पर अभिषेक शाही, देहरादून कैंट में भुवन विक्रम डबराल और मसूरी में विनय गोयल प्रभारी बनाए गए हैं।
ऋषिकेश में डोईवाला पर अनुराधा वालिया और ऋषिकेश में रविंद्र वाल्मीकि प्रभारी नियुक्त।
हरिद्वार जनपद में हरिद्वार सीट पर गोविंद अग्रवाल, रानीपुर में शोभाराम प्रजापति, ज्वालापुर में महेंद्र काला, लक्सर में नितिन गौतम और हरिद्वार ग्रामीण में विशाल गुप्ता।
रुड़की में भगवानपुर सीट पर हरजीत सिंह, झबरेड़ा में सुशील चौहान, पिरान कलियर में अजय टांक, रुड़की में संदीप गोयल, खानपुर में डॉ. जयपाल चौहान और मंगलौर में श्यामवीर सैनी शामिल हैं।
पौड़ी जनपद में पौड़ी सीट पर मेहरबान सिंह रावत, श्रीनगर में विजय कपरवाण और चौबट्टाखाल में दर्शन दानू।
कोटद्वार में यमकेश्वर सीट पर गिरीश डोभाल, लैंसडौन में सुमन कोटनाला और कोटद्वार सीट में सुरेंद्र मोधा।
कुमाऊं मंडल
पिथौरागढ़ जनपद में धारचूला पर सुरेश जोशी, डीडीहाट में राजेंद्र रावत, पिथौरागढ़ में दीपक कार्की और गंगोलीहाट में लोकेश भट्ट।
बागेश्वर जनपद में कपकोट सीट पर बसंत जोशी और बागेश्वर में गोविंद सिंह दानू।
रानीखेत में द्वाराहाट सीट पर रमेश बहुगुणा, सल्ट में ललित लटवाल और रानीखेत सीट पर इंद्र सिंह फर्सवाण।
अल्मोड़ा में सोमेश्वर सीट पर दीप भगत, अल्मोड़ा सीट पर देवेंद्र सिंह ढैला और जागेश्वर में ललित सिंह दोसाद।
चंपावत जिले में लोहाघाट सीट पर श्याम नारायण पांडे और चंपावत सीट पर सुभाष बगौली।
नैनीताल जनपद में लालकुंआ सीट पर कौस्तुभानंद जोशी, भीमताल में गोपाल रावत, नैनीताल में रवि मोहन अग्रवाल, हल्द्वानी में कमल नयन जोशी, कालाढूंगी में अरविंद पडियार और रामनगर में सचिन शाह।
काशीपुर में जसपुर सीट पर गिरीश चंद्र तिवारी, काशीपुर में मनीष अग्रवाल, बाजपुर में राम महरोत्रा और गदरपुर में सरदार मंजीत सिंह।
उधमसिंह नगर जनपद में रुद्रपुर में दान सिंह रावत, किच्छा में अनिल चौहान, सितारगंज में विजय मंडल, नानकमत्ता में दीपक मेहरा और खटीमा सीट पर रामपाल।


