उत्तराखंड में 5,222 पदों पर सरकारी भर्ती की तैयारी, देखे कहा पर है……….

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य के विभिन्न विभागों में 5,222 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि नई भर्तियों के साथ पहले आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लंबित परिणाम जारी करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं, आगामी परीक्षाओं की तिथियां तय करने के लिए Uttarakhand Exam Calendar 2026-27 में संशोधन की तैयारी है। इससे प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को नई भर्तियों और पुराने परीक्षा परिणामों को लेकर उम्मीद जगी है।

उपलब्ध पदवार जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में पुलिस सिविल कांस्टेबल के 464, महिला सिविल कांस्टेबल के 268, आईआरबी पीएसी के 284, फायरमैन के 201, कारागार बंदी रक्षक के 770 और फॉरेस्ट गार्ड के 246 पद शामिल हैं।
इसके अलावा जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंता के 227, सब इंस्पेक्टर के 198, प्रवक्ता के 808, प्राथमिक शिक्षक के 763, लैब असिस्टेंट के 94, लाइब्रेरियन के 22, आईटीआई अनुदेशक के 859 और स्टोर कीपर के 18 पदों पर भर्ती की तैयारी बताई गई है। इस तरह पुलिस, वन, कारागार, शिक्षा और तकनीकी विभागों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सामने आ सकते हैं।

भर्ती परीक्षा कैलेंडर में होगा संशोधन
कार्मिक विभाग भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए संबंधित भर्ती आयोगों के साथ समन्वय कर आगामी परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां तय की जाएंगी। Uttarakhand Exam Calendar 2026-27 में संशोधन के बाद अभ्यर्थियों को यह जानने में मदद मिलेगी कि विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाएं कब आयोजित की जा सकती हैं।

लंबित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी
नई भर्तियों के साथ पहले आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लंबित परिणाम जारी करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुछ परीक्षाओं के परिणाम निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किए जाने हैं। प्रवक्ता भर्ती के परिणाम को 29 जनवरी 2027 को प्रस्तावित परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया के बाद जारी करने की बात सामने आई है।

अशासकीय विद्यालयों की नियुक्तियों पर भी कार्रवाई
अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कथित फर्जी नियुक्तियों से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की तैयारी है। 585 पदों से संबंधित प्रकरण में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में आगे की कार्रवाई की जानी है।

प्रदेश में नई भर्ती प्रक्रिया, लंबित परिणामों और परीक्षा कैलेंडर में संशोधन को लेकर अब अभ्यर्थियों की नजरें संबंधित भर्ती आयोगों की आधिकारिक घोषणाओं पर टिकी हैं। हालांकि, पदवार रिक्तियों और कुल पदों की संख्या की अंतिम पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित योग्यता, आवेदन की तिथि और चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए संबंधित आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।