उत्तराखंड में आज पहाड़ों पर गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट…….

देहरादून: उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और बौछारें भी पड़ रही हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क हो गया है और उमसभरी गर्मी परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। निचले क्षेत्रों में भी बौछारें पड़ सकती हैं।

बुधवार की सुबह हल्द्वानी में मौसम खबरा बना रहा, हालांकि बाद में धूप निकल आई। बागेश्वर में बारिश के बाद बादल छाए हुए हैं। छह मोटर मार्ग बंद हैं। नैनीताल में हल्के बादल छाए हैं। झील से निकासी बंद है।

पिथौरागढ़ में मंगलवार रात को डीडीहाट, बंगापानी, थल, तेजम तहसीलों में भारी वर्षा हुई। जिले भर में 17 मार्ग बंद हैं। चंपावत में मौसम साफ है और धूप खिली है। रुद्रपुर में बादल छाए हुए हैं। अल्मोड़ा में कोहरा छाया है। धूप खिलने के आसार हैं। मलबा आने से दो सड़कें बंद है। रानीखेत व आसपास धुंध छाई है।