उत्तराखंड में अग्निवीरों के बीच पहुंचे एनएसए और सीडीएस, करेंगे संवाद………
लैंसडौन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने उत्तराखंड में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि रविवार को अग्निवीरों से संवाद करेंगे।
अग्निवीरों से संवाद से पूर्व दोनों शीर्ष अधिकारी सेना के युद्ध स्मारक में पहुंचे और बलिदानी सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अग्निवीरों से संवाद के उपरांत वे पूर्व सैनिकों से भी मिलेंगे। गढ़वाल राइफल्स के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सैनिकों के बीच पहुंच उनसे संवाद करेंगे।


